खेल
धोनी के संन्यास पर प्रीति जिंटा ने पोस्ट की एक खास तस्वीर और कहा हेलीकॉप्टर लैंड हो गया जाने पूरी न्यूज़

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को शाम 7.29 पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। धोनी के संन्यास के बाद जहां उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया। वहीं बाॅलीवुड अभिनेत्र प्रीति जिंता ने धोनी के संन्यास पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हेलीकाॅप्टर लैंड हो गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ भी की।
धोनी के संन्यास की खबर के बाद प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हेलीकाॅप्टर लैंड हुआ लेकिन राइड कभी ना भुला पाने वाली थी।